Search

 
 
 

लातेहार जिला स्‍थापना पर सदभावना दौड़ का आयोजन

 
Latehar: चार अप्रैल 2001 को लातेहार पलामू से अलग हो कर एक नये जिला के रूप में आया था. तब से प्रत्‍येक वर्ष चार अप्रैल को लातेहार जिला स्‍थापना दिवस का आयोजन किया गया जाता है. इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. कार्यक्रमों का प्रारंभ सुबह छह से सात बजे तक विभिन्‍न स्‍कूलों के छात्र व छात्राओं के द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी से हुई. इसके बाद आठ बजे से सदभावना दौड़ कारगिल पार्क से शुरू की गयी. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रभारी उप विकास आयुक्‍त प्रभात रंजन चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक गोविंद साहु और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन समेत विभिन्‍न स्‍कूलों के छात्र व छात्रायें शामिल थे. सदभावना दौड़ कारगिल पार्क से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंची. संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता रविदास ने कहा कि जब से लातेहार जिला बना है, तब से विभिन्‍न चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार विकास की ओर आगे बढ़ा है. उन्‍होंने कहा कि आपसी सहयोग से लातेहार जिला निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आगे बढ़ रहा है. इसके सबों का सहयोग अपेक्षित है. उन्‍होंने लातेहार जिला वासियों को जिला स्‍थापना की शुभकामनायें दी. जिला स्‍थापना दिवस पर जिला मुख्‍यालय के उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय चंदनडीह, मध्‍य विद्यालय बाजार, उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय आश्रम व करकट, एसओई बालक व बालिका विद्यालयों के छात्र व छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. नौ बजे उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कारगिल पार्क में स्‍थापित शहीद स्‍मारक पर माल्‍यापर्ण किया. दस बजे से इंडोर स्‍टेडियम में  बैडमिंटन प्रतियोगिता एव अपराह्न तीन बजे से जिला स्‍टेडियम में नागरकि एकादश बनाम प्रशासन एकादश फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया. संध्‍या छह बजे पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-a-law-should-be-made-which-is-targeted-at-the-needs-of-dalits-and-tribals/">राहुल

गांधी ने कहा, ऐसा कानून बने, जो दलितों-आदिवासियों की आवश्यकताओं पर लक्षित हो
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही