Search

संस्कृति को जानने के लिए पतंग उत्सव का आयोजन जरूरी- संजय सेठ

Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को ओटीसी मैदान हेहल में नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया गया. पतंग उत्सव में काफी संख्या में बच्चे सहित महिला,पुरुषों ने पतंग उड़ा कर इस उत्सव का लुत्फ उठाया. सांसद द्वारा विगत पिछले सालों से लगातार नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. संजय सेठ ने कहा आज के बच्चों की दुनिया और दोस्ती मोबाइल तक सीमित होकर रह गई है ,आज के बच्चे अपनी संस्कृति को जाने इसलिए इस तरह के आयोजन किया जाते हैं अपनी सनातनी संस्कृति के बारे में आज के बच्चों को बताने की जरूरत है कैसे पर्व त्योहार हमारे बुजुर्ग मानते थे. इसे पढ़ें- सांसद">https://lagatar.in/many-news-from-hazaribagh-including-mp-jayant-sinha-to-be-awarded-maharatna-award/">सांसद

महारत्न पुरस्कार से नवाजे जायेंगे जयंत सिन्हा समेत हजारीबाग की कई खबरें

बच्चों के बीच हुई पतंग प्रतियोगिता

पतंग उत्सव में बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पतंग उत्सव में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अबकी बार 400 पार, प्रिंट के पतंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. सांसद सेठ के द्वारा सफाई कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया. साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच चूड़ा गुड़ का वितरण किया गया अंत में सर्वश्रेष्ठ पतंग बाज को संसद सेठ के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. इस अवसर पर रविंद्र कुमार,सुबेश पांडे, विकास कुमार, रवि, एसडी सिंह, सतीश सिंह, आलोक परमार, रवि मेहता, सुधीर सिंह, ललन श्रीवास्तव, नीरज चौधरी, राज वर्मा, नीरज नायक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-problem-regarding-seat-sharing-in-india-alliance-in-jharkhand-jyoti-kumar/">धनबाद

: झारखंड में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं- ज्योति कुमार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp