Search

 
 
 

वेतन की मांग को लेकर ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज के कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन की अनियमितता को लेकर ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा खेलगांव में  विरोध प्रदर्शन किये जाने की खबर है. बताया जाता है कि इन कर्मचारियों को कई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है.
 

Ranchi :   वेतन की अनियमितता को लेकर ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा खेलगांव में  विरोध प्रदर्शन किये जाने की खबर है. बताया जाता है कि इन कर्मचारियों को कई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है.

 

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, उसके बावजूद ना तो समय पर सैलरी मिल रही है और ना ही इंक्रीमेंट किया जा रहा है.विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

 

विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने खेलगांव थाना की पुलिस ने बताया कि हमलोग शांतिपूर्वक कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारी मांग है कि समय पर सैलरी मिले और हमारा इंक्रीमेंट किया जाये.

 

विरोध प्रदर्शन  की जानकारी कंपनी के मैनेजमेंट को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार इन लोगों को आश्वासन दिया गया है कि कंपनी का  मैनेजमेंट आपकी मागों पर सुनवाई करेगा 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही