Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेंडर हार्ट स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों का हुआ ओरिएंटेशन समारोह

Ranchi : टेंडर हार्ट स्कूल में शुक्रवार को 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को टेंडर हार्ट स्कूल के नियमों से परिचय,बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिवावकों के बीच समन्वय स्थापित करना था. टेंडर हार्ट के वाइस चैयरमैन वेदान्त तिवारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अभिवावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय का स्वर्णिम इतिहास,उद्देश्य और 35 सालों से चले आ रहे अनवरत बेहतरीन प्रदर्शन को साझा किया. उन्होंने विद्यालय के अनुशासन व अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों से सभी को अवगत कराया. इस कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ इस वर्ष के 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. गौरतलब है कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से टेंडर हार्ट स्कूल में आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस तीनों संकायों की पढ़ाई प्रारंभ हुई है. सभी नवागंतुक विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय का पहला दिन उमंग और जोश से भरा रहा और सभी ने आज कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/tender1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टेंडर हार्ट स्कूल के चैयरमैन सुधीर तिवारी और प्राचार्या उषा किरण झा ने सभी विद्यार्थियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत करते हुए बताया कि टेंडर हार्ट स्कूल की पढ़ाई बस बोर्ड परीक्षा तक ही सीमित नहीं है. बल्कि विभिन्न कैरियर विकल्पों पर केंद्रित है. उन्होंने उपस्थित अभिवावकों से जोर देकर कहा कि आगामी दो वर्ष हमारे बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण होंगे और हम सभी को उन्हें उनकी चिंताओं और संकोचों से निपटने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करना होगा. ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विद्यालय के निदेशक जे मोहंती, उप प्राचार्या रश्मि प्रकाश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें -पलामू:">https://lagatar.in/32-monkeys-died-due-to-suffocation/">पलामू:

दम घुटने से हुई थी 32 बंदरों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही