Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने बुधवार को ब्राम्बे कैंपस के ऑडिटोरियम में एमबीए और एमकॉम विभाग के पहले सेमेस्टर के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने विश्वविद्यालय की संस्कृति, लोकाचार, टीम भावना और आलोचनात्मक सोच जैसे विषयों के साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों की विविधता के बारे में बात की. एनईपी के कार्यान्वयन पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सीयूजे में जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देना था. प्रो भगवान सिंह द्वारा कैंपस की विभिन्न गतिविधियों और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी. अनुशासनात्मक पहलुओं, परिसर के नियमों और विनियमन, परीक्षा मानदंडों, पैटर्न और 100% उपस्थिति पर प्रकाश डाला गया. वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह ने वर्ष 2019 में शुरू हुए पाठ्यक्रम के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया. इसे भी पढ़ें – गणतंत्र">https://lagatar.in/the-tableau-of-vaidyanath-dham-will-be-seen-in-the-republic-day-parade/">गणतंत्र

दिवस परेड में दिखेगी वैद्यनाथ धाम की झांकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही