Search

 
 
 

ओरमांझी हत्याकांड: पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, जानकारी देने वाले को अब 25 के बदले मिलेंगे 50 हजार रुपये

 
Ranchi: रविवार को ओरमांझी के जीराबार जंगल से युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया था. युवती की अबतक पहचान नहीं हो पाई है और ना ही अपराधियों का कोई सुराग मिला है. इस मामले में सुराग देने वाले को अब पुलिस अब 50 हजार का इनाम देगी. गौरतलब है कि युवती हत्याकांड की जांच के किए आईजी अखिलेश झा समेत कई अधिकारी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इससे पहले सोमवार को पुलिस ने इस मामले में सुराग देने वाले को 25 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की थी. इसे भी पढ़ें- ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-girl-murder-case-ranchi-police-will-give-a-reward-of-25-thousand-to-the-womans-identity-and-information-regarding-criminals/15301/">ओरमांझी

युवती हत्याकांड: युवती की पहचान और अपराधियों के संबंध में सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी 25 हजार का ईनाम

युवती का सिर कटा शव हुआ था बरामद

ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबार जंगल से रविवार को सिर कटा युवती का शव बरामद हुआ था. युवती की उम्र 18 से 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. युवती की लंबाई पांच फीट के करीब, रंग गेहुआं शरीर की बनावट दुबला पतला और दाहिने हाथ और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ है. शारीरिक पहचान के रूप में मृतिका के दाहिने पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिने हाथ पर भी तिल पाया गया है. इसे भी पढ़ें- ओरमांझी">https://lagatar.in/ruckus-in-ranchi-in-the-murder-case-after-the-rape-of-the-girl-the-ambush-stopped-the-convoy-of-cm-the-convoy-of-cm-turned-out/15179/">ओरमांझी

दुष्कर्म और हत्याकांड से उबाल, सीएम का काफिला रोकने की कोशिश, पुलिस से झड़प, रूट बदल निकले मुख्यमंत्री

शव की पहचान की कोशिश जारी

युवती का सिर धड़ से गायब है. इस वजह से पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है. रांची पुलिस जिले के सभी थानों से संपर्क कर यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज है या नहीं. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके. ऐसा लगता है कि युवती की हत्या कहीं और कर उसका शव ओरमांझी लाकर फेंका गया है. हत्यारों का सुराग ढूंढने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों मदद ली.  लेकिन इसमें उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं हुई. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घटनास्थल का कॉल डंप भी निकाला है. उस दौरान जो भी फोन घटनास्थल पर एक्टिव रहे,  उसकी जानकारी इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी देखें-  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही