Search

 
 
 

ओरमांझी गोलीकांड: सुजीत सिन्हा ने रची थी साजिश, रांची पुलिस ने घटना ने शामिल अपराधी को किया गिरफ्तार

 
Ranchi: ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी. गोली बारी की घटना की साजिश जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा के द्वारा रची गई थी. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कांके थाना क्षेत्र के रहने वाला जिशान शेख नाम का अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.एसएसपी चंदन सिन्हा ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-bone-chilling-cold-in-jharkhand-mercury-will-fall-by-3-5-degrees-celsius/">झारखंड

में हाड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड, 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

रंगदारी नहीं देने पर रची गई थी साजिश

घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल से सुजीत सिन्हा गिरोह ने रंगदारी मांगी थी. जमीन कारोबारी ने ना तो रंगदारी दी और ना ही रंगदारी मांगे जाने के संबंध में पुलिस को बताया. रंगदारी नहीं देने को लेकर सिन्हा गिरोह के अपराधी जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल को गोली मारने आये थे. लेकिन जायसवाल के दो कर्मचारी आजाद और जावेद अंसारी दोनों बीच में आ गये. जिसकी वजह से दोनों को गोली लग गयी. इस मामले को लेकर ओरमांझी थाना में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के अपराधी खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/liquor-smugglers-had-taken-his-life-in-revenge-gopalganj-police-revealed-the-watchman-murder-case/">शराब

तस्करों ने प्रतिशोध में ली थी जान, गोपालगंज पुलिस ने चौकीदार हत्याकांड का किया खुलासा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही