Search

 
 
 

लॉस एंजेलिस की भयानक आग ने बदली ऑस्कर नामांकन की तारीख

 
Lagatardesk : लॉस एंजेलिस में लगी आग का असर 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स पर भी पड़ा है.क्योंकि इसकी नॉमिनेशन वोटिंग विंडो को पोस्टपोन कर दिया गया है. साथ ही ऑस्कर नॉमिनेशन की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 10,000 एकेडमी मेंबर के लिए वोटिंग, जो 8 जनवरी को शुरू हुआ और 12 जनवरी को समाप्त होने वाला था. हालांकि,अब इसकी समय सीमा 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है, नॉमिशन की अनाउंसमेंट अब 19 जनवरी के लिए तय की गई है.

सदस्यों को भेजा ईमेल

  तो वहीं एकेडमी ने सदस्यों को ईमेल भेजकर सीईओ बिल क्रेमर द्वारा डेट चेंज की जानकारी दी. ईमेल में लिखा, `हम साउथ कैलिफोर्निया में लगी भयावह आग से प्रभावित लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं. हमारे कई सदस्य और सहयोगी लॉस एंजेलिस में रहते हैं और काम करते हैं और हम आपके बारे में सोच रहे हैं`. इमेल में डेट्स शेड्यूल की जानकारी भी दी, लॉस एंजेलिस में बुधवार रात को होने वाली इंटरनेशनल फीचर शॉर्टलिस्ट स्क्रीनिंग को इस हफ्ते के आखिरी तक के लिए टाल दिया गया है. अब नॉमिशन की अनाउंसमेंट 19 जनवरी के लिए तय की गई है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही