Ranchi : आम बिजली उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने के लिए जेबीवीएनएल की वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) स्कीम 1 अप्रैल से शुरू की गयी है. स्कीम 30 जून तक चलेगी. इस दौरान 5 मेगावाट तक के आम बिजली उपभोक्ता, 31 दिसंबर 2022 तक के बकाए का भुगतान पांच किस्तों में कर सकते हैं. उनका डीपीएस भी माफ हो जाएगा. बकाया चलते जिनका बिजली कनेक्शन कट चुका है, वैसे उपभोक्ता भी इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं. लेकिन पूर्व में ओटीएस का लाभ उठा चुके उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा. राज्य सरकार ने आम बिजली कंज्यूमरों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है. जिसके तहत किस्त में बकाया भुगतान करने पर डीपीएस (डिले पेयमेंट सरचार्ज) माफ होगा.
से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की ने जहर खाकर दी जान [wpse_comments_template]
क्या है वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम
- राज्य के कुल 42 लाख ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता, जिनका लोड 1 से 5 किलोवाटर तक है, इसका फायदा उठा सकते हैं. सरकार डीपीएस मद में बकाया 1004.03 करोड़ रुपये माफ करेगी.
- इतनी राशि डीपीएस मद में माफ करेगी, तो सरकार कुल 3257.27 करोड़ तक वसूली कर सकती है.
- जेबीवीएनएल को डीपीएस मद में माफ की गयी राशि सरकार देगी.
- ग्रामीण, शहरी और कृषि उपभोक्ता इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.
- ग्रामीण क्षेत्र में करीब 32 लाख उपभोक्ता हैं, जिनको सीधे फायदा होगा.
- ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर कुल 3777.01 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें 888.29 करोड़ डीपीएस है.
- सरकार ने कोविड काल के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण यह फैसला लिया है.
- पांच किस्तों में बकाये का भुगतान करना होगा. किसी भी किस्त की न्यूनतम राशि 20 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए.
- बकाए के कारण जिन बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन काट दिया गया है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
- यह योजना 31 दिसंबर 2022 तक के बकाए पर ही लागू होगी.
- यह योजना 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी.
- जो उपभोक्ता जेबीवीएनएल के पूर्व की ओटीएस स्कीम में इसका लाभ उठा चुके हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.
कैसे उठाएं लाभ
- निकट के बिजली कार्यालय में जाकर सहायक विद्युत अभियंता से मिल सकते हैं.
- एक आवेदन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें कंज्यूमर को अपने बिजली कनेक्शन का डिटेल, मोबाइल नंबर के साथ भर कर देना होगा.
- अधिक से अधिक पांच किस्त में भुगतान मोड को भरना होगा.
से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की ने जहर खाकर दी जान [wpse_comments_template]
Leave a Comment