Search

 
 
 

उफ ये गर्मी... झारखंड के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

 
  • सराय़केला-खरसांवा में अधिकतम तापमान रहा 45.4 डिग्री सेल्सियस
  • पांच और छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में गर्जन के साथ चलेगी तेज हवा
Ranchi : झारखंड में सूर्य देवता ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं. राज्य के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. सबसे ज्यादा सरायकेला-खरसांवा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर, रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, गोड्डा और बहरागोड़ा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. मौसम विभाग के अनुसार तीन मई को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पाकुड़ और गोड्डा में हीट वेब चलने की संभावना है.

चार और पांच मई को भी हीट वेब की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच मई को भी राज्य के कई जिलो में हीट वेब चलने की संभावना जताई गई है. चार मई को सरायकेला- खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में और पांच मई को सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम , पाकुड़ और गोड्डा में हीट वेब चलने की संभावना जताई गई है.

छह मई को तेज हवा के साथ गर्जन

छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी.

कहां कितना रहा तापमान

शहर              तापमान(डिग्री सेल्सियस) जमशेदपुर               44.3 रांची                         39.7 डालटनगंज             41.00 बोकारो                     42.5 चाईबासा                  44 देवघर                      42.2 गिरिडीह                   39.9 सरायकेला               45.4 गोड्डा                      43.6 बहरागोड़ा               43.7 इसे भी पढ़ें : उम्‍मीद">https://lagatar.in/a-woman-who-had-given-up-hope-underwent-successful-operation-for-complicated-hernia-in-sadar-hospital-ranchi/">उम्‍मीद

छोड़ चुकी महिला का रांची के सदर अस्‍पताल में जटिल हर्निया का हुआ सफल ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही