Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

43 में 38 सीट हमारी गठबंधन जीतेगी, फिर 38 में 35 पर होगी जीत: सुप्रियो

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासिचव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन है. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है. आज की तिथि में हम लोग हपने राज्य के रजत जयंती में प्रवेश कर रहे हैं, आज देव दिवाली भी है, कार्तिक पूर्णिमा है, गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व भी है, बहुत से शुभ दिन हैं. लेकिन इस शुभ दिन में जो अशुभ शक्तियां झारखंड में मंडरा रही है. भारतीय जनता पार्टी के लोग उनके नेतागण. इस प्रकार समाज को बांटने की बात कर रहे, धर्म से धर्म को अलग करके लोगों को बांटा जा रहा है. पूरी शक्ति के साथ पहला फेज में जब पूरा झारखंड के 43 जगहों से आवाज आयी कि हम बीजेपी को नकारते हैं, उसके बाद भी संथाल प्रगना व कोयलांचल के इलाके में जिस प्रकार का अपने वाक्यों से जो प्रदूषित कर रहे. माहौल को यह इंगित करता है कि अब राज्य का स्टेटस भी छीनने की तैयारी में हैं. वह शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे. असम के सीएम को ये आदिवासी स्मीता की बात करते हैं. इन्होंने मेजोरम में डेढ़ साल पहले जो आग लगाया वहां के आदिवासी आज तक भुगत रहे हैं. असम में आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार हुए. ऐसे शर्मनाक घटनाओं से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम जब वे सीएम थे, आदिवासियों पर शोषण किया और यहां आदिवासी की सम्मान की बात करते हैं, यह तो हद हो गई है. मंईयां सम्मान योजना को लेकर ये लोग हाईकोर्ट चले गये. माताओं को पैसा मत दो, हाईकोर्ट से इसे सराहा है. सुप्रियो ने कहा कि 11 दिसंबर को 2500 रुपये मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जायेगी. इसे कैबिनेट से पास किया गया है, इसे कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों के बीच बिखराब किया जा रहा है. यहां बाबा बैजनाथ हैं, जो हम लोग बचे हुए हैं. सारी हरकत चुनाव आयोग के संरक्षण में हो रहा है. पीएम के विमान में क्या गड़बड़ी हो सकती है. क्या यह जानबूझ कर किया जा रहा है. राहुल गांधी को रोका, हमारे मुख्यमंत्री को रोका, कल्पना सोरेनजी को 45 मिनट रोका. इस पर जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम का विमान खराब होने की वजह से सभी के विमान रोका जाए, यह कहां से तर्क संगत विषय है. भाषण देने में भी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. हम लोग गांधीजी को याद रखते हैं, गांधीजी ने तीन पात्र कहा था जिसमें बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो है. लेकिन इसे हटाकर नई परिभाषा दी गई है. जिसमें बीजेपी का बुरा मत करो, बीजेपी का बुरा मत देखो, बीजेपी का बुरा मत सुनो है. सुप्रियो ने कहा कि हम लोग 43 में 38 जीत रहे हैं. और फिर 38 में 35 जीतेंगे. दो तिहाई से अधिक स्पष्ट बहुमत की सरकार बनायेंगे. इसे भी पढ़ें -मंईयां">https://lagatar.in/a-big-slap-to-mainiyans-opponents-kalpana-soren/">मंईयां

के विरोधियों को लगा करारा तमाचा : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही