Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा. 29 फरवरी तक सत्र चलेगा. सत्र में 14 कार्यदिवस होंगे. 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में रखा जाएगा. 9 फरवरी को सुबह 11.30 में सदन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा. बजट सत्र को का औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.
में सीआरपीएफ पर माओवादियों ने किया हमला, तीन जवान शहीद, 14 घायल [wpse_comments_template]
बजट सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम
9 फरवरी- विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 12 फरवरी- प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, 2023-24 का तृतीय अनुपुरक बजट सदन में रखा जाएगा. 13 फरवरी- प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर, अनुपुरक बजट पर चर्चा. 15 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुपुरक बजट पास कराया जाएगा. 16 फरवरी- प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में रखा जाएगा. 19 फरवरी- प्रश्नकाल, बजट पर सामान्य वाद-विवाद. 20 फरवरी- प्रश्नकाल, बजट पर चर्चा. 21 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान. 22 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान. 23 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान. 26 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान. 27 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान. 28 फरवरी- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सदन में रखे जाएंगे. 29 फरवरी- प्रश्नकाल, विधेयक, गैर सरकारी संकल्प सदन में रखे जाएंगे. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/maoists-attack-crpf-in-chhattisgarh-three-soldiers-martyred-14-injured/">छत्तीसगढ़में सीआरपीएफ पर माओवादियों ने किया हमला, तीन जवान शहीद, 14 घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment