Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमारा देश आज परमाणु शक्ति संपन्न देश है : जयंत सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: सांसद जयंत सिन्हा शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरचू पहुंचे. विद्यालय में पारंपरिक संथाली गीत और नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया. उसके बाद कक्षा नौवीं और दसवीं के बच्चों को सांसद ने गुरुजी की भूमिका में पढ़ाया. वहां विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं. सांसद जयंत सिन्हा ने बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर बात की. जयंत सिन्हा के सवाल पर बच्चों ने संतोषजनक उत्तर भी दिए. वहीं बच्चों को जानकारी देते हुए सांसद ने बहुत सारी बातें बताईं. इसे भी पढ़ें–  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-information-given-to-students-about-traffic-rules-emphasis-on-the-utility-of-helmet-seat-belt/">रांची:

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, हेलमेट-सीट बेल्ट की उपयोगिता पर जोर
जयंत सिन्हा ने कहा कि आज हम एक मजबूत राष्ट्र बन चुके हैं. हमारा देश आज परमाणु शक्ति संपन्न देश है. वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सांसद को एक पुस्तक भी भेंट की गई. मौके पर मुख्य रूप से चुरचू के बीडीओ इंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद महथा, सहायक शिक्षक गणेश प्रसाद, मनोज कुमार दास, विकास कृष्ण, सुभाष गुप्ता, रिंकी कुमारी, चांदनी वर्मा, स्वाति गुप्ता, रामाधीर प्रसाद, स्नेहलता खलखो, ममता कुमारी, भोला यादव, मंजू कुमारी, आशा कुमारी और सीमा बारला सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-shops-being-demolished-from-otc-to-piska-mod-for-flyover-employment-crisis-in-front-of-500-shopkeepers/">रांची:

फ्लाईओवर के लिए ओटीसी से पिस्का मोड़ तक तोड़ी जा रहीं दुकानें, 500 दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही