Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest: हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद, सरकार को सुननी चाहिए स्टूडेंट्स की बात- राहुल गांधी

रांची में जेपीएससी –जेएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच रहे हैं, और अपना समर्थन छात्रों को दे रहे हैं.
 

Ranchi: रांची में जेपीएससी –जेएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच रहे हैं, और अपना समर्थन छात्रों को दे रहे हैं.

 

इसी क्रम में नया नाम राहुल गांधी का जुड़ गया है. राहुल ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्र से फोन पर बात की. कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है, हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए और एजुकेशन सिस्टम को बदने के लिए एक्शन लेना चाहिए.

 

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि देश में हो रहे छात्र आंदोलन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं. मैंने साफ कहा है-देहरादून में कहा, इलाहाबाद में कहा है, अब गुंडगांव जाकर कहने वाला हूं. हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है. बहुत महंगा है और दबाने वाला है. हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए. इस सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए. चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही