National News : हमने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने सवाल उठाये हैं, लेकिन वे जवाब नहीं देते हैं. वे सवालों से बचते हैं. हम रुकने वाले नहीं हैं. विपक्ष (इंडिया अलायंस) तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं आ जाता या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हटा नहीं देते.
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, CPI(ML) leader Dipankar Bhattacharya and Swaraj India’s Yogendra Yadav hear public grievances over the electoral process at a ‘Jan Sunwai’ in Trilokpuri. Speaking at the gathering, Rahul Gandhi says, “... We have raised questions with Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, but he refuses to answer and hides from them. We will not stop. The Opposition will continue its fight until Gyanesh Kumar resigns or Prime Minister Narendra Modi removes him. Crores of people across India are being deprived of their right to vote. We have been raising this issue for a long time, but now the entire country is beginning to understand that votes are being stolen at the highest level. Poor people are being removed from the electoral rolls, and their rights are being snatched away. Why is this happening? An attempt is being made to create a new India belonging to a select group of billionaires, where citizens have no rights and the poor are denied their rights, leaving a country that serves only the interests of billionaires.”
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आयोजित एक जन सुनवाई कार्यक्रम में बोल रहे थे. उनके साथ CPI(ML) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने भी जनता की शिकायतें सुनीं.
राहुल गांधी ने कहा, भारत में करोड़ों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि सबसे ऊंचे स्तर पर वोट चुराये जा रहे हैं. गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं. उनके अधिकार छीने जा रहे हैं.
राहुल गांधी ने पूछा, ऐसा क्यों हो रहा है? आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेता एक ऐसा नया भारत बनाने की कोशिश में लगे हैं जो अरबपतियों के एक चुनिंदा समूह के मुफीद हो. ऐसा भारत जहां नागरिकों के पास कोईअधिकार न हों. गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाये. एक ऐसा देश जो केवल अरबपतियों के हितों के बारे में सोचे
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.