Search

 
 
 

वृक्षों की रक्षा से ही होगा हमारे भविष्य का संरक्षण : सत्यानंद भोक्ता

 

हंटरगंज में मंत्री ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ

Chatra : राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को हंटरगंज स्थित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार में 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल की ओर से आयोजित वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री भोक्ता ने कहा कि वनों की रक्षा से ही हमारे जीवन का संरक्षण होगा. उन्होंने खास मौकों जैसे-शादी, सालगिरह, जन्मदिन, त्योहार आदि पर पौधे लगाने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए. पेड़-पौधे हैं, तभी जीवन संभव है. आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है. इन सबसे बचने का एक मात्र उपाय पेड़-पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है. इससे पहले मंत्री का स्वागत विद्यालय परिसर में छात्राओं ने पुष्प वर्षा और बैंड बाजा के साथ किया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, जोलडीहा की मुखिया सोनिया देवी समेत कई गणमान्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-interrogated-in-rape-case-of-five-year-old-girl/">साहिबगंज

: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला से पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही