- झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, सदस्य राकेश सिन्हा, अजय मिश्रा और संजीव तिवारी ने पदभार संभाला
Ranchi : झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, सदस्य राकेश सिन्हा, अजय मिश्रा और संजीव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपना पदभार ग्रहण
किया. इन्हें पदभार ग्रहण कराने के लिए देवघर, इटखोरी, रजरप्पा और जगन्नाथपुर से पुरोहित आए
थे. पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि झारखंड में कई प्रसिद्ध
तीर्थस्थल मौजूद हैं और काफी संख्या में तीर्थ यात्री यहां आते
हैं. देवघर, पारसनाथ, इटखोरी, रजरप्पा, वंशीधर मंदिर, जगन्नाथपुर और
पहाड़ी मंदिर जैसे
तीर्थस्थल में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा
जाएगा. साथ ही जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
मिले. साथ ही जिन स्थलों पर कोई विवाद है, उनका निपटारा किया
जाएगा. झारखंड में इस क्षेत्र में ज्यादा काम नहीं हुआ है और यहां बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं, तो इस दिशा में पूरा प्रयास किया
जाएगा. ब्लूप्रिंट तैयार कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे- राकेश सिन्हा
वहीं सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि बोर्ड के सदस्य पूरे झारखंड का भ्रमण करेंगे और देखेंगे कि कहां क्या कमी है और कहां पर काम करने की जरूरत
है. इसका
ब्लूप्रिंट तैयार कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
देंगे. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री बादल
पत्रलेख , प्रवक्ता और गोधन आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा समेत काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद
रहे. इसे भी पढ़ें – सदर">https://lagatar.in/operation-of-indirect-inguinal-hernia-for-the-first-time-in-sadar-hospital/">सदर
अस्पताल में पहली बार इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment