Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं, उन्हें खेलने के सभी अवसर प्राप्त हों : हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जवानों के कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप-2022 के चयन शिविर में भाग लेने का आदेश जारी कर दिया है. अब खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि वे 28 जुलाई 2022 से बर्मिघम लंदन में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ी का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं.

तीन महीने की छुट्टी देने के लिए पत्र लिखा था

झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में 15 मार्च से शुरू हो चुके ऑल इंडिया सेलेक्शन कैंप में हुआ है. लेकिन बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस सलेक्शन कैंप में शामिल होने के लिए पुलिस विभाग ने खिलाड़ियों को छुट्टी नहीं दी थी. जबकि झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन ने जैप एडीजी को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने के लिए 12 मार्च से तीन महीने की छुट्टी देने के लिए पत्र लिखा था. इन खिलाड़ियों की नौकरी खेल कोटे से पुलिस में बतौर सिपाही हुई है.

पुलिस के वरीय अधिकारियों को आदेश

इस बाबत जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मामले को अधिकारी जल्द से जल्द देखें. उन्होंने कहा है कि हमारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें राज्य और राष्ट्र के लिए खेलने के सभी अवसर प्राप्त हों. इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-stay-the-order-of-the-department-in-the-case-of-former-councilor-ved-prakash/">पूर्व

पार्षद वेद प्रकाश के मामले में विभाग के आदेश पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही