Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी प्राथमिकता : जिप अध्यक्ष

Koderma : झारखंड-बिहार बॉर्डर पर बसा कोडरमा प्रखंड के सुदूरवर्ती मेघातरी में करीब 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा. इसके लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. कार्यक्रम में डीडीसी ऋतुराज, जिप सदस्य महेंद्र यादव, जिप सदस्य महादेव राम समेत कई लोग मौजूद थे. इस मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि मेघातरी के ग्रामीणों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. सुदूरवर्ती क्षेत्र के कारण यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. लेकिन अब उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने से इस क्षेत्र की जनता को गांव में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की है. उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाएगा. मानकों को पूरा कर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हो, इसके लिए समय-समय पर निगरानी भी करने की बात कही. इसे भी पढ़ें:बिहारः">https://lagatar.in/bihar-rohtas-sp-reached-the-police-station-as-a-complainant-the-police-station-did-not-take-the-complaint/">बिहारः

फरियादी बन थाना पहुंचे रोहतास एसपी, थानेदार ने हड़काया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/uuuu-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ग्रामीणों तक योजनाओं को पहुंचाने की कोशिश- डीडीसी

वहीं डीडीसी ऋतुराज ने कहा कि मेघातरी में उप स्वास्थ्य केंद्र से पंचायत के गरीब और मजदूरी करने वाले ग्रामीणों को काफी फायदा होगा. ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए कई तरह के योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है. जिला परिषद बोर्ड के जरिए योजना निर्माण कर धरातल पर लागू किया जा रहा. डीडीसी ने कहा कि मेघातरी उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. बता दें कि मेघातरी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण अर्णव कंस्ट्रक्शन कर रही है. दो तल्ला का उप स्वास्थ्य केंद्र 9 महीने में बनकर तैयार होना है. इस मौके पर अर्णव कंस्ट्रक्शन के दीपक कुमार पांडेय, मुखिया शीला देवी,पं सस कविता देवी, सुभाष तुरी, राजकुमार राम, भिखारी राम, मो ग्यासुद्दीन, कन्हाय सिंह, टेकलाल दास, सत्येंद्र सिंह सागर, आकाश कुमार, जीतू थापा आदि मौजूद है. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-atrocities-on-street-vendors-are-not-tolerated-arup-chatterjee/">धनबाद

: फुटपाथ दुकानदारों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं : अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही