Patna : बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शनिवार को पटना में भव्य स्वागत हुआ. मीडिया से बातचीत करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है. सब शांत है. हमारी आत्मा है बिहार. सच बताएं तो आने के साथ हृदय गदगद हो गया. यहां जैसा हृदय कहीं नहीं है साहब. बिहार में बहार है. तेज प्रताप बोले थे कि बाबा अगर हिंदू मुस्लिम करेंगे, तो हम लोग विरोध करेंगे, इस सवाल के जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो हिंदू हिंदू करते हैं साहब. पागलों... तैयारी करो हम आ गए. हिंदू राष्ट्र की बात पर बिहार में बहुत राजनीति हो रही है, पर उन्होंने कहा कि मैं राजनेता नहीं हूं. मालूम हो कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि बागेश्वर बाबा अगर हिंदू-मुसलमान को लड़वाने का काम करेंगे तो मैं उनका विरोध करूंगा. पटना एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा. शनिवार सुबह जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचे तो उनके समर्थन में जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगने लगे. समर्थकों की भीड़ देख माने विरोधी गायब हो गए, पटना एयरपोर्ट से लेकर होटल पनाश तक कहीं भी विरोधी नहीं दिखे.
पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई, अलर्ट जारी
इधर, पटना में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है. इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में धमाका होने की आशंका है. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए अलर्ट जारी किया है. पटना एसएसपी को बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर सभी एसओपी का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है. बड़ी संख्या में पटना से लेकर नौबतपुर तक ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था की गई है. पटना जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जो लेटर जारी किया गया है, उसमें आशंका जताई गई है कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के दौरान आतंकी संगठन आईईडी ब्लास्ट कर सकते हैं. कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का इंतजाम करने का निर्देश जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी किया गया है.
15 मई को लगेगा दिव्य दरबार
बताते चलें कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में हनुमत कथा का अयोजन होने जा रहा है. कथा का अयोजन 13 मई से 17 तक होगा. 15 मई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. दरबार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परंपरा के मुताबिक श्रद्धालुओं की पर्ची निकाल कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-maximum-number-of-cases-should-be-settled-in-lok-adalat-dalsa/">साहिबगंज
: लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो: डालसा [wpse_comments_template]
: लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो: डालसा [wpse_comments_template]
Leave a Comment