Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमारे छात्र जापानी संस्कृति व भाषा भी सीखेंगे: कुलपति

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में जापानी फेस्ट का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जापानी कंपनी तमाई ओवेटड़म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रांची विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा शामिल रहे. 12-13 को फ्री जैपनीज लैंग्वेज डेमो क्लास होंगे. जापानी कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि जापानी भाषा सीखकर जापान में नौकरी पा सकते हैं. वहीं जापान की सभ्यता, संस्कृत और अन्य चीजों से भी जुड़ सकते हैं. गणित की कई विधियों के बारे में भी बताया. उपस्थित छात्रों को गणित सिखाया गया है. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि जापानी भाषा का कोर्स रांची विश्वविद्यालय में प्रारंभ हो रहा है. यहां हमारे लिये एक उपलब्धि की बात है. हमारे छात्र जापानी भाषा सीखने के साथ ही जापानी कार्य संस्कृति और अनुशासन भी सीखेंगे. यह कोर्स झारखंड के युवाओं के लिये बहुत ही रोजगारपरक साबित होता है. भारतीयों का जापानी भाषा को सीखना हर लिहाज से कैरियर के लिये एक बेहतरीन चुनाव है. यही सोच कर रांची विश्वविद्यालय में जापानी भाषा कोर्स की शुरूआत की जा रही है. इस कोर्स को प्रारंभ करने के लिये रांची विवि ने जापान के साथ एमओयू किया है. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjps-taunt-all-opposition-leaders-want-to-become-pm-congress-said-public-is-aware-government-should-not-spread-confusion/">भाजपा

का तंज, विपक्ष के सभी नेता पीएम बनना चाहते हैं, कांग्रेस ने कहा, जनता जागरुक है, भ्रम न फैलाये सरकार

भारत-जापान आपसी सहयोग से विश्वगुरू बनेंगे: मिसेज तमाई

जापानी टीम की सीईओ मिस तमाई ने हिंदी में सबों को संबोधित किया और कहा कि हम इस फेस्ट के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति और रीति रिवाजों को भी समझ सकते हैं. मैं आप सबों को जापानी भाषा को सीखने के लिये प्रोत्साहित करना चाहती हूं. मेरा मानना है कि भारत विश्व लीडर बनेगा और भारत जापान एक दूसरे का सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि जापान की आबादी कम है, पर जापान प्रत्येक क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है. बुलेट ट्रेन हो या आईटी, इलेक्ट्रॉक्सि जापान प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है. वहीं जापान से आये गणित के शिक्षक कुबुशान ने रोजमर्रा के जीवन में मैथ के उपयोग पर प्रस्तुति दी. जापान रोबोटिक्स आईटी इलेक्ट्रानिक्स और निर्माण में अग्रणी देश है. विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, वोकेशलन की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. स्मृति सिंह समेत अन्य शामिल रहे. इसे भी पढ़ें -मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-police-sent-the-accused-of-raping-and-making-video-to-jail/">मेदिनीनगर

: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही