Search

 
 
 

कम खर्च में आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराएगी हमारी टीम : डॉ. अनंत सिन्हा

 
नवनिर्मित देवनिका अस्पताल में रोटरी रांची की वर्कसाइट मीटिंग, संचालक रोटेरियन डॉ. अनंत सिन्हा ने रखे अपने विचार Ramgarh:  रोटरी क्लब रांची की वर्कसाइट नवनिर्मित देवनिका अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर तुपुदाना रांची में सोमवार को हुई बैठक में अस्पताल के संचालक रोटेरियन डॉ. अनंत सिन्हा एवं डॉ. विनीता सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए. रोटरी टीम ने डॉ. सिन्हा को शहर का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल खोलने पर बधाई दी. डॉ सिन्हा ने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने को प्रतिबद्ध हैं. देवकमल के साथ अब देवनिका अस्पताल में भी हमारा लक्ष्य रोगी की देखभाल में नए मानक स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम कम से कम खर्च में आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराएगी. डॉ. सिन्हा ने बताया कि शहर में सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का यह अस्पताल 250 बेड का है. 65 बेड का जेनरल वार्ड, कार्डियक सर्जिकल, नेफरों, न्यूरो, 70 आईसीयू के साथ सुपर स्पेस्लिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं हैं. 8 फुल नेटवर्क वाले मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 34 क्रिटिकल केयर बेड होंगे. कार्डियक साइंस, बर्न यूनिट, प्लास्टिक सर्जरी, निफ्रोलोकेयर न्यूरोसाइंस, गैस्ट्रो साइसं, गुर्दा विज्ञान, हड्डी रोग और ट्रॉमा, प्रत्यारोपण, मदर एंड चाइल्ड केयर और ईएनटी सर्जरी की सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-illegal-mining-of-sand-from-koel-river-continues/">लातेहार

: जारी है कोयल नदी से बालू का अवैध खनन

एक रोटेरियन का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा

क्लब के अध्यक्ष डॉ. ढानढनिया ने कहा कि एक रोटेरियन का यह प्रयास पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. किसी भी अस्पताल का मिशन मरीजों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने वाली होनी चाहिए. मौके पर सुमित अग्रवाल, रेखा सिंह, सुरेश साबू, भंडारी लाल, राजेशनाथ शाहदेव, प्रवीण राजगढ़िया, आदित्य मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, पवन जायसवाल, अजय साबु, एनके मखीजा, चरंजीत सिंह वासु, गौरव प्रशांत, शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directs-former-cid-dg-to-appear/">झारखंड

हाईकोर्ट ने CID के पूर्व डीजी को दिया हाजिर होने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही