Search

हमारा धन और धरती खतरे में हैः गिरिराज सिंह

Kishanganj: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा किशनगंज पहुंची. इस दौरान उन्होंने शहर के गांधी चौक में एक सभा को संबोधित किया. गिरिराज ने कहा कि हमारा धन और धरती खतरे में है. सोची समझी रणनीति के तहत लव जिहाद और अब शिक्षा जिहाद भी चल रहा है. हमें डराने की कोशिश करते हैं। कभी किसी हिंदू ने एक ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका. हम पांच जिलों में घूम कर आए हैं. गिरिराज ने कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करता है. कहा कि किशनगंज बिहार और भारत का अंग है. क्या इसे बांग्लादेश बनाना चाहते हो. अब ये चलने वाला नहीं है.

भारत एक सेक्युलर देश है, जिसे हम निभा रहे हैं

गिरिराज ने कहा कि  मैं हिंदुओं को जगाने आया हूं और जगाकर ही जाऊंगा. मैंने ये यात्रा सोच समझकर निकाली है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये अंग्रेजों का शासन नहीं है. भारत एक सेक्युलर देश है, जिसे हम निभा रहे हैं. इसलिए हमें कमजोर मत समझो, हमें गिनती मत सिखाओ. संगठित रहोगे, तभी सुरक्षित रहोगे, सभी लोग अपने घरों में पूजा जरूर करें. इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया. जिसमें गिरिराज सिंह, आचार्य दीपांकर जी महाराज समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. जय श्रीराम के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//