Search

झारखंड में 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 897 रद्द, 14204 लाइसेंस कराया गया जमा

Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आर्म्स लाइसेंस को जमा करवाया जाता है. इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में 18577 आर्म्स लाइसेंस है. जिसमें 14204 लाइसेंस धारकों ने अपना लाइसेंस जमा कराया है. वहीं 897 हथियारों के मालिकों ने लाइसेंस का सत्यापन नहीं कराया, उनका लॉ एंड ऑर्डर के द्वारा लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की गई है. साथ ही 35 लाइसेंस को जब्त भी किया गया है. वहीं 1491 लाइसेंसधारियों को विशेष परिस्थिति पर छूट दी गई है. आर्म्स लाइसेंस से जुड़ें 1950 मामले विभिन्न जिला में पेंडिंग है. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने

गिरिडीह जिला में सबसे अधिक लाइसेंस रद्द

गिरिडीह जिला में 921 में 270 हथियारों के मालिकों का लाइसेंस रद्द किया गया है. लोहरदगा में 675 में से 229 लाइसेंस को रद्द किया गया है. वहीं बोकारो से 1136 में से 159 लाइसेंस को रद्द किया गया है.  

ये हैं कुल जिलावार आंकड़े

जिला कुल आर्म्स लाइसेंस लाइसेंस जमा लाइसेंस जब्त लाइसेंस रद्द लाइसेंस धारकों को छूट पेंडिंग मामले  
रांची 3417 2288 4 12 525 588
खूंटी 322 290 0 1 8 23
गुमला 528 506 0 14 1 7
लोहरदगा 675 428 1 229 17 0
सिमडेगा 254 195 3 42 14 0
जमशेदपुर 1509 1178 5 65 115 146
चाईबासा 338 245 1 1 86 5
सरायकेला 748 627 0 2 27 92
पलामू 1457 1050 0 2 78 327
गढ़वा 703 624 1 46 7 25
लातेहार 262 185 0 64 0 13
हजारीबाग 979 909 0 3 25 42
रामगढ़ 318 256 0 0 60 2
चतरा 506 426 0 0 0 80
गिरिडीह 921 621 18 270 72 0
कोडरमा 296 268 0 0 15 13
बोकारो 1136 896 0 159 81 0
धनबाद 1241 911 0 28 251 51
दुमका 228 178 0 0 21 29
देवघर 1063 760 0 16 20 267
गोड्डा 992 749 0 0 32 211
पाकुड़ 191 163 2 3 3 20
जामताड़ा 140 127 0 0 13 0
साहेबगंज 353 324 0 0 20 9
कुल 18577 14204 35 897 1491 1950
इसे भी पढ़ें -पुरी">https://lagatar.in/congress-candidate-sucharita-mohanty-refuses-to-contest-elections-from-puri-lok-sabha-seat-returns-ticket/">पुरी

लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, टिकट लौटाया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp