National News : देश के 256 शहरों में से 133 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अच्छा या संतोषजनक दर्ज किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश का खोड़ा सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा है.
खोड़ा का AQI 317 दर्ज किया गया है. यह बहुत खराब श्रेणी में आता है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बड़ौत (288) और ग्रेटर नोएडा (280) भी खराब श्रेणी में दर्ज किये गये हैं.
दिल्ली की बात करें तो यहां AQI 245 दर्ज किया गया. यह भी खराब श्रेणी मानी जाती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा बुधवार को जो दैनिक बुलेटिन में शामिल जारी किया गया, उसमें यह जानकारी दी गयी है.
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण की पाबंदियां लागू किये जाने की सूचना है.
GRAP के तहत रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा डीजल जनरेटर का इस्तेमाल इमरजेंसी में किये जाने का आदेश है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

