Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ शहर से जुड़ी 5 सड़कों में 2 सड़कों की हालत जर्जर, राहगीर परेशान

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :   रामगढ़ शहर से जुड़ी 5 सड़कों में 2 सड़कों की हालत जर्जर है. सड़कों में गड्ढों की भरमार है. इस कारण इन सड़कों पर आवागमन कर रहे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. रामगढ़ शहर स्थित NH33 सड़क की या NH 23 की बात करें तो दोनों सड़कें नेशनल हाईवे होने के कारण बेहतर स्थिति में है.

सिरका बीएसएनल टॉवर के सामने वाली सड़क जर्जर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-22-at-1.04.33-PM.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> पतरातू से रामगढ़ पहुंचने वाली सड़क का हाल बेहतर है. लेकिन रामगढ़ की ओर आनेवाली कई अन्य सड़कें खराब है. सिरका अरगड्डा से होते हुए रामगढ़ आने वाली सड़क की स्थिति सिरका बीएसएनल टॉवर के सामने जर्जर है.  कुज्जू नया मोड़ से कटने वाली रांची रोड होते हुए रामगढ़ की ओर आने वाली सड़क में रांची रोड पुरानी पुल के सड़क पर गड्ढा हो गया है. सड़क में गड्ढे और टूट होने की वजह से इन क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पतरातू से रामगढ़ की ओर आने वाली सड़क की स्थिति अच्छी बेहतर

पतरातू से रामगढ़ की ओर आने वाली सड़क की स्थिति इसलिए अच्छी है,  क्योंकि पतरातू में कई उद्योग स्थापित हैं. बता दें कि रामगढ़ से जुड़ी प्रमुख सड़कों में रांची से रामगढ़ NH33, गोला से रामगढ़, हजारीबाग से रामगढ़ NH33, पतरातू से रामगढ़ और सिरका-अरगड्डा से रामगढ़ वाली सड़क शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही