Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, ग्रामीण इलाकों में रात काटना हो रहा मुश्किल

Advertisement
Advertisement
Ranchi /Medininagar : झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों से शीतलहर चलने की खबर है. राजधानी रांची और पलामू में इन दिनों ठंढ़ कुछ ज्याद ही है. रांची में रविवार सुबह से ही ठंढ़ी हवा लोगों को चुभती रही. धूप भी बेअसर हो रही थी. उत्तरी पश्चिमी हवा के चलने के कारण राज्य के पठारी इलाके का तापमान गिर रहा है. वैसे मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. इन दिनों ठंढ़ के बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को रात काटना मुश्किल हो रहा है. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/blanket-bank-started-in-rims-security-money-will-have-to-be-given-200-rupees/">रिम्स

में कंबल बैंक की हुई शुरुआत, देनी होगी 200 रुपये सिक्योरिटी

पलामू में ठंड और बढ़ेगी

पलामू में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8 .4 एवं अधिकतम 22 . 3 डिग्री  दर्ज किया गया है.मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड में और बढ़ोतरी होगी सर्द हवाएं भी तेज चलेंगी. इधर बढ़ती ठंड व सर्द हवाओं के कारण शाम होते ही सड़कें वीरान हो जा रही है. जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर तापने को विवश हैं. पलामू के सतबरवा से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पुआल पर  पाले की मोटी परत दिखाई दी. कमोवेश पलामू के हर ग्रामीण क्षेत्रों में हालात यही है. बढ़ती ठंड के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा किसी भी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे खासकर राहगीरों, रिक्शा चालकों, टेंपो चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही