Search

 
 
 

बोकारो में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. अस्पतालों में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतें. ठंडा-गर्म से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.
 
अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़.

Bokaro : मौसम में बदलाव के साथ ही बोकारो में मौसमी बीमारियों (वायरल) का प्रकोप बढ़ गया है. बेमौसम बारिश व तापमान में उतार-चढ़ाव से जनजीवन पर असर पड़ रहा. सुबह धूप और दोपहर बाद अचानक बारिश होने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है. अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द व दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक है.

 


बोकारो के सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. अस्पतालों में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतें. ठंडा-गर्म से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए संतुलित खान-पान और पर्याप्त पानी का सेवन बेहद जरूरी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही