Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने विधायक आवास का किया घेराव

Chouparan : चौपारण प्रखंड स्थित ताजपुर नावापर के 60 घरों में पिछले एक महीने से जलापूर्ति ठप है. इससे वहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जब किसी स्तर से सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक के आवास का घेराव किया. साथ ही विधायक उमाशंकर अकेला को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गर्मी धीरे-धीरे अपने रंग में है और अभी से ही में पानी की किल्लत हो गई है. ग्रामीणों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है. ग्रामीणों ने कहा पिछले एक माह से उनके टोला में लगा जलमीनार का मोटरपंप खराब है. इस कारण टोला के 60 घरों में जलापूर्ति बाधित है. इससे ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या के साथ-साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीएचडी के अधिकारियों से बात कर जल्द मोटर ठीक करवाने की बात कही. इस दौरान सुबोध कुमार, गुलाब कुमार शर्मा, संतोष कुमार चंद्रवंशी, सतीश केशरी, चंदन कुमार पासवान, अजय राणा, मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रघुनंदन केशरी, विकास राणा, सुशील कुमार केशरी, बासुदेव भुइयां, रतन भुइयां सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-monthly-meeting-of-military-matri-shakti-jamshedpur-organized-new-members-welcomed/">जमशेदपुर

: सैन्य मातृ शक्ति जमशेदपुर का मासिक बैठक आयोजित, नए सदस्यों का किया गया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही