Search

 
 
 

दुनिया भर के शेयर बाजार में हाहाकार! तीन दिन में निवेशकों के 7.93 लाख करोड़ डूबे, सोना नयी ऊंचाई पर

 
Mumbai : इजराइल-ईरान युद्ध के बढ़ते खतरे और बॉन्ड प्रतिफल (यील्ड) बढ़ने से भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. पिछले तीन दिनों की बात करें तो निवेशकों को 7.93 लाख करोड़ रुपए की चपत लग गयी है. 3 कारोबारी दिनों में भारत में सेंसेक्स 2000 अंक से अधिक लुढ़क गया और निफ्टी में 2.58 प्रतिशत की गिरावट आयी, हालांकि सोने की चमक फीकी नहीं पड़ी. वह नये शिखर पर पहुंच गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 75,150 रुपए पर पहुंचा

जयपुर में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 75,150 रुपए पर, इंदौर में 75,100 रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने की खबर है. लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल-टाइम लो पर चला गया. एक डॉलर की कीमत 83.53 रुपए हो गयी है. कल मंगलवार को सेंसेक्स 456 अंक लुढक़कर 72,943 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 125 अंक गिरकर 22,148 के स्तर पर रहा.

BSE की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप  7.93 लाख करोड़ रुपये घटा

जानकारी सामने आयी है कि तीन दिनों में BSE की लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 7,93,529.61 करोड़ रुपये घटकर 3,94,25,823.46 रुपये (4,750 अरब अमेरिकी डॉलर) पर आ गया है. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 456.10 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,943.68 अंक पर बंद हुआ. एक समय यह 714.75 अंक तक लुढ़क गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 124.60 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. निफ्टी 22,147.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो नुकसान में रहे. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईटीसी, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.

इन शेयरों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ी   

ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढऩे से आइटी, निर्यात, फार्मा और कई बैंकिंग शेयरों को नुकसान पहुंच सकता है. विभिन्न क्षेत्रों के कई घरेलू स्टॉक में गिरावट की आशंका बढ़ गयी है. टीसीएस, इंफोसिस, अदाणी पोट्र्स, सन फार्मा, ल्यूपिन, एसबीआइ, विप्रो, टेक महिंद्रा, एनएमडीसी, कल्याण ज्वैलर्स, टाइटन और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों पर इसका असर पड़ सकता है. इसका कारण यह है कि इन सभी कंपनियों की इजराइल में मौजूदगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही