Ramgarh : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को उपचुनाव को लेकर एनडीए घटक दलों की समन्वय बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह चुनाव प्रभारी आदित्य साहू, हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, आजसू के देवशरण भगत मौजूद थे. बैठक का आरंभ स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय एवं पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद हुआ. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-ran-to-make-chirkunda-corruption-free/">धनबाद
: चिरकुंडा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दौड़े लोग
: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dddd-12.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: चिरकुंडा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दौड़े लोग
वादे पूरे नहीं कर सकी हेमंत सरकार- दीपक प्रकाश
मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आजसू से झारखंड गठन के पूर्व से हमारा गठबंधन है. हम गठबंधन धर्म निभाते रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच लाख लोगों को नौकरी देने, नही देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था. कहा था वायदा पूरा नहीं होने पर राजनीति इस्तीफा दे दूंगा. झांसा देकर सत्ता में तो आ गए पर इन्होंने न तो नौकरी दिया और न ही भत्ता. अब जनता ने सवाल पूछना शुरू कर दिया है. सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है. जो इस उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें:लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-accused-of-gang-rape-arrested-sent-to-jail/">लातेहार: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment