Nishs Bhagat Sucide Gumla band Today (Gumla) : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से आदिवासियों में आक्रोश है. अलग-अलग संगठनों ने शनिवार को गुमला बंद का आह्वान किया है. आज ही गुमला के चैनपुर में निशा भगत का अंतिम संस्कार किया जायेगा. चैनपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. फांसी लगाने से पहले वह करीब 11 मिनट तक फेसबुक पर लाईव थी. उसने लाईव आकर सभी को बताया कि जमीन दलालों उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया कि उसे अब यह कदम उठाना पड़ रहा है.
निशा भगत की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग करायी गयी है.
निशा की मौत की खबर मिलने के बाद भाजपा के कई रिम्स पहुंचे थे. भाजपा नेताओं के अलावा सरना सनातन संगठनों से जुड़े बहुत सारे लोग रिम्स पहुंचे थे. अधिकांश ने निशा की मौत के लिए अंतु तिर्की समेत अन्य को जिम्मेदार बताया है.
निशा भगत गुमला से चुनाव भी लड़ चुकी थीं. उनकी मौत से उनके समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है. समर्थकों ने ही शनिवार को गुमला बंद का आह्वान किया है. बंद के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.