आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी Chandwa : चंदवा में स्थित मां नगर भगवती के महा दरबार की दानपेटी की लाखों रुपये की चोरी से भक्तों में भारी रोष है. घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि माता का यह महादरबार लाखों लोगों की श्रद्धा का मुख्य केंद्र है. कई श्रद्धालुओं ने उनसे संपर्क कर घटना पर आक्रोश जताया है. श्रद्धालुओं ने 72 घंटे का समय पुलिस को दिया है, अगर इस दौरान घटना का उद्भेदन नहीं हुआ तो श्रद्धालु अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्वक धरना और प्रदर्शन करेंगे. 2 मार्च को चंदवा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन, 3 मार्च को लातेहार एसपी के कार्यालय के समक्ष धरना, 4 मार्च को लातेहार डीसी के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा. धरना प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगी. प्रतुल ने कहा श्रद्धालुओं की आस्था को इस चोरी की घटना से गहरी ठेस पहुंची है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि अतिशीघ्र अपराधियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का गुस्सा शांत हो. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/target-killing-again-in-jammu-and-kashmir-kashmiri-pandit-shot-dead-by-terrorists-in-pulwama/">J&K
में फिर टारगेट किलिंग! पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की [wpse_comments_template]
मां उग्रतारा मंदिर में चोरी की घटना से आक्रोश, 72 घंटे में नहीं हुआ खुलासा तो आंदोलन करेंगे श्रद्धालु

Leave a Comment