क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस विफल : योगेंद्र साव
घटना के बाद पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव व विधायक अंबा प्रसाद अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचे. यहां योगेंद्र साव ने क्राइम कंट्रोल मामले पर पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह से विफल बताया. वहीं अंबा प्रसाद ने कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं. पुलिस मूकदर्शन बनी हुई है. पुलिस हर हाल में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें. इधर घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं. रात में भी टायर जलाकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. वहीं रविवार की सुबह छह बजे से शव के साथ ग्रामीण व कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. इधर विधि-व्यवस्था को लेकर पतरातू एसडीपीओ डाॅ. बीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रोहित कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार, बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर तैनात थे. इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 18 घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. [caption id="attachment_566335" align="alignnone" width="600"]alt="अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम" width="600" height="270" /> अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम[/caption] इसे भी पढ़ें : कंगारू">https://lagatar.in/kangaroo-team-in-danger-of-defeat-india-can-create-history/">कंगारू
टीम पर हार का खतरा, भारत रच सकता है इतिहास
मृतक की पत्नी को नौकरी व हत्यारों की गिरफ्तरी की मांग पर डटे थे ग्रामीण
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पतरातू प्रखंड में पुलिस निरंकुश हो गई है. कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है. आये दिन अपराधी गोलीबारी कर लोगों को मौत की नींद सुला दे रहे हैं. आंदोलन में ग्रामीणों के साथ कांग्रेसी भी भारी संख्या में मौजूद थे. लोगों की मांग थी कि बितका बाउरी घर में अकेला कमाने वाला था, राज्य सरकार मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई की उचित व्यवस्था, 10 लाख रुपये मुआवजा व हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये. साथ ही ग्रामीणों की मांग थी कि एसपी का तबादला किया जाए, उनके कार्यकाल में जिले में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है.ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने से सीसीएल को हुआ लाखों का नुकसान
इधर घटना के बाद सड़क जाम होने से बरका-सयाल क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप हो गई. प्रक्षेत्र के उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा व भुरकुंडा कोलियरी से कोयला का संप्रेषण नहीं हुआ. क्षेत्र के सौंदा बस्ती, सरैया टोला व पोड़ा गेट सहित कई जगहों पर बांस-बल्ली लगाकर सड़क अवरूद्ध कर दी गई थी. ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने के कारण सीसीएल प्रबंधन को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. वहीं भुरकुंडा से रांची जाने वाली बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई. मामले पर पतरातू एसडीपीओ डाॅ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिन के अंदर अपराधी हर हाल में पुलिस की गिरफ्त में होंगे. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. किसी भी हाल में अपराधी बख्से नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप में लगी सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/bus-carrying-jharkhand-jawans-overturns-in-nagaland-several-injured/">नागालैंडमें झारखंड के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल [wpse_comments_template]

Leave a Comment