Search

 
 
 

आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी ने बाथरूम में किया सुसाइड

 
Baghmara : बाघमारा थाना क्षेत्र के बेनीडीह कोलियरी में संचालित मां अम्बे आउटसोर्सिंग कैंप के बाथरूम में कंपनी में कार्यरत कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार देर रात की यह घटना बताई जा रही है. मृत कर्मी रोहित राजभर (उम्र 22वर्ष) का शव जब सुबह अन्य कर्मियों ने फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया. बाथरूम में टंगा शव देखकर कर्मियों ने इसकी सूचना बाघमारा पुलिस को दी. थाना के एसआई सुमन पाण्डेय सदल बल मौके पर पहुंचे. दरवाजा बंद रहने के कारण शव को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. आत्महत्या की खबर पाकर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार व दोस्त ने बताया कि रोहित आत्महत्या नहीं कर सकता है. परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/womans-mutilated-body-recovered-suspicion-of-murder/">महिला

का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका
पुलिस ने मृतक का मोबाइल सहित अन्य समान को जब्त कर लिया है. पुलिस को मृतक कर्मी के मोबाइल में किसी युवती से चैट मिला है. इस कारण पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है. रोहित राजभर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सादत का निवासी था. उसके परिजनों एवं दोस्त सोहन मरांडी ने बताया कि रोहित मार्च महीने में मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन की थी. उन्होंने बताया कि रोहित को कोई गलत आदत या नशे की लत नहीं था. पुलिस मामले की जांच करें. इधर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल">https://lagatar.in/bccl-worker-dies-family-members-sit-on-strike-with-dead-body/">बीसीसीएल

कर्मी की मौत, शव के साथ धरना पर बैठे परिजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही