Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डाक विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मी रो रहे बदहाली के आंसू, वर्षों से ड्यूटी करने पर भी नहीं मिलता पूरा वेतन

Ranchi : कोरोना महामारी की दूसरी लहर और संक्रमण बढ़ने बाद कोरोना योद्धा की तरह कार्य करनेवाले डाक कर्मी बदहाली की आंसू रो रहे हैं. उन्हें वेतन के लाले पड़े हैं. विभाग में आउटसोर्सिंग पर ड्यूटी करनेवाले ये डाक कर्मी संक्रमण के दौरान नियम संगत पूरी वेतन पाने से भी वंचित हैं. इसे भी पढ़ें - जीएसटी">https://lagatar.in/gst-council-meeting-on-june-12-speculations-about-reduction-in-tax-on-equipment-related-to-treatment-of-corona/86113/">जीएसटी

काउंसिल की बैठक 12 जून को, कोरोना के इलाज से जुड़े उपकरणों पर टैक्स घटने के कयास

कर्मियों का वेतन प्रत्येक दिन का 373 रू फिक्स है

आरएमएस के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया कि वह आठ साल से यहां काम कर रहा है. इस संक्रमण के दौरान दिन रात काम करने के बाद भी पिछले कई महीनों से वेतन लंबित था. अभी भी मई महीने का वेतन बकाया है. महंगाई के इस दौर में यहां के कर्मियों का बुरा हाल है. डाक विभाग के आरएमएस में ही दस-बारह साल से लेकर दो-चार साल के पुराने सभी कर्मी समान वेतन पाते हैं. कर्मियों का वेतन प्रत्येक दिन का 373 रू फिक्स है, जो न्यूनतम मजदूरी से भी कम है. कन्हैया ने बताया कि इतने वर्षों से ड्यूटी करने के बाद भी उसे केवल 373 रू प्रति दिन के हिसाब से वेतन मिलते हैं. जबकि सरकार की न्यूनतम मजदूरी 431 रुपए से लेकर 645 रू निर्धारित है. इस लिहाज से कर्मी को 645 रू वेतन प्रतिदिन के स्थान पर केवल 373 रू का ही भुगतान होता है. इसे भी पढ़ें -Badshah">https://lagatar.in/badshah-and-jacquelines-new-song-pani-pani-released-got-15-million-views-in-24-hours/86092/">Badshah

और Jacqueline का नया सॉन्ग पानी-पानी रिलीज, 24 घंटे में मिले 15 मीलियन व्यूज

महामारी के दौरान इन कर्मियों को छुट्टी नहीं दी गई

कर्मियों के अनुसार अनुपस्थित होने पर पैसे काट लिए जाते हैं. संक्रमण के दौरान अधिकांश कार्यों को आउटसोर्सिंग के कर्मियों ने निपटाया है. उचित मांग करने पर कर्मियों को किसी न किसी बहाने बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. मजेदार बात है कि यहां मजदूरों को आउटसोर्सिंग करने के लिए कोई संवेदक नहीं है. यहां विभागीय स्तर से ही आउटसोर्सिंग किए गए हैं. महामारी के दूसरी लहर के दौरान इन कर्मियों को छुट्टी नहीं दी गई. हर दिन इनसे काम लिया गया. अप्रैल में पूरे दिन कार्य करने के बाद भी इन्हें वेतन नहीं दी गई. मजबूरीवश ये कर्मी महामारी के इस पीक दौर में जान की परवाह नहीं करते हुए डाक-पार्सल से जुड़े कार्यों को निपटाया. राज्यभर में आरएमएस और डाकघरों को मिलाकर करीब दो हजार कर्मियों की यहीं पीड़ा है. कोरोना संक्रमण के दौरान इन कर्मचारियों से ही काम लिया गया. जबकि कार्यालय के बड़े बाबू से लेकर बड़े अधिकारी तक रोस्टर ड्यूटी और 50 फीसदी कर्मियों के आधार ड्यूटी लगायी गई. इसे भी पढ़ें -योगी">https://lagatar.in/yogi-going-to-delhi-will-meet-pm-modi-jp-nadda-and-amit-shah-speculations-of-reshuffle-in-organization-and-government/86090/">योगी

जा रहे दिल्ली, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह से मिलेंगे, संगठन और सरकार में फेरबदल के कयास

आउटसोर्सिंग पर बहाल लोगों से काम लिया जा रहा है

इस मामले पर डाक परिमंडल के अधिकारी शमीम अख्तर ने बताया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर में स्थित आरएमएस में आउटसोर्सिंग पर बहाल लोगों से काम लिया जा रहा है. विभिन्न आरएमएस यूनिट के अधिकारी इस के बारे में बता सकते हैं. लेकिन जब आरएमएस के सुपरिटेंडेंट एसएन सिंह से संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/street-lights-do-not-burn-in-posh-areas-of-ranchi-diputy-mayor-assures-action-against-the-agency-in-24-hours/86089/">रांची

के पॉश इलाकों में नहीं जलते स्ट्रीट लाइट्स, उपमेयर ने दिये 24 घंटे में एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

संकट के दौर में वेतन लंबित रहने से परेशानी होती है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/raju-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कोरोना संक्रमण के दौरान हम लोगों ने हर दिन काम किया है. इस संकट के दौर में भी वेतन लंबित रहने से परेशानी होती है अभी भी मई महीने का वेतन बकाया है- राजू,  डाककर्मी,  आरएमएस     https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/hari-ram-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हम लोगों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन दिया जा रहा है. अधिकारी आश्वासन देते हैं कि बढ़ाया जाएगा. एक दिन अनुपस्थित हुआ तो वेतन काट लिया जाता है. इस पर भी कभी-कभी वेतन का भुगतान महीनों बाद होता है-हरिराम, आरएमएस कर्मी   इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-loaded-with-wheat-overturned-on-nh-2-20-sacks-of-wheat-stolen/86056/">धनबाद

: एनएच 2 पर गेहूं लदा ट्रक पलटा, 20 बोरे गेहूं की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही