Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकाया बिजली बिल ब्याज माफी योजना, इसका लाभ उठा रहे उपभोक्ता

Ashish Tagore Latehar:  झारखंड सरकार बकाया बिजली बिल में ब्याज माफी की योजना लायी है. यह योजना गत एक अप्रैल से लागू है. सरकार की माफी योजना को लेकर लोगों में खासा रूझान देखा जा रहा है. लातेहार में अब तक 217 बकाया बिजली के उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया है. शुभम संदेश एवं लगातार.इन से बात करते हुए कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि प्रारंभ में लोगों का रूझान कम देखा गया था, लेकिन विगत दो-तीन दिनों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की एकमुश्त समाधान योजना 2023 लायी गयी है. वैसे बिजली उपभोक्ता जिनका बिजली बिल अधिक बकाया है, उनके लिए ब्याज माफी योजना चल रही है. इसे भी पढ़ें :गांडेय">https://lagatar.in/gandey-many-people-left-congress-and-joined-jmm/">गांडेय

: कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए कई लोग

16 लाख रूपये से अधिक का ब्याज किया गया माफ

एक अप्रैल से अब तक 16 लाख 73 हजार 276 रूपये का ब्याज माफ किया जा चुका है. जबकि इस अवधि में 28 लाख 96 हजार 696 रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है. अंकित ने बताया कि जिले में 9,392 शहरी एवं 85,299 ग्रामीण बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से 15774 बकायेदार उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस करने के लिए लिगल नोटिस जारी किया गया है. ऐसे उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा कर बकाया बिजली बिल एक मुश्त जमा कर सर्टिफिकेट केस से बच सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bbbb-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-40-percent-marks-mandatory-to-pass-under-the-new-education-policy/">जमशेदपुर

: नयी शिक्षा नीति के तहत पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य

सर्टिफिकेट केस से बचने की सलाह

यदि सर्टिफिकेट केस हो गया तो उसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. आगे कहा कि सरकार बिजली बिल में 100 सौ यूनिट तक माफ भी कर रही है. लेकिन इसके लिए वैध बिजली मीटर होना आवश्यक है. उन्होने अवैध रूप से बिजली नहीं जलाने एवं वैध बिजली मीटर लगा कर एक सौ यूनिट तक माफी योजना का भी लाभ उठाने की अपील बिजली उपभोक्ताओं से की है. कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. न सिर्फ जुर्माना लगाया जा रहा है वरन थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही