Ranchi News : दुर्गा पूजा से पहले झारखंड के 42 हजार से अधिक सहिया क छह माह का प्रोत्साहन राशि दे दिया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 52 करोड़ रुपया जारी कर दिया है. जिसके बाद सभी जिलों को राशि उपलब्ध करायी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक झारखंड के 42 हजार सहिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएस) के लिए काम करती है. उन्हें हर माह 2 हजार रुपया प्रोत्साहन भत्ता के रुप में मिलता है. पिछले कई महीनों से यह राशि उन्हें नहीं मिली थी. पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस बात की जानकारी मिलने पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने छह माह का प्रोत्साहन भत्ता एकमुश्त देने का आदेश दिया.
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि प्रोत्साहन भत्ता हर हाल में दुर्गा पूजा से पहले सभी सहिया को दे दिया जाये. सचिव के निर्देश पर एनएचएम अभियान के निदेशक शशि प्रकाश ने मंगलवार को प्रोत्साहन भत्ता मद में 52 करोड़ रुपया जारी कर दिया. साथ ही जिलों को निर्देश दिया है कि राशि जल्द से जल्द सहिया के एकाउंट में जमा करा दिया जाये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.