Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीट में ऑक्सफोर्ड के 45 से अधिक विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 45 से अधिक विद्यार्थियों ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट (यूजी), मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नेशनल एलिजीबिलिटी कम एन्ट्रेन्स टेस्ट) 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विश्वजीत शील ने 647 अंक (एआइआर -7802 ) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सफलता प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों में इला प्रकाश, अंजली गौरव, हिमांशु शर्मा, प्रिया मेहता, आकृति भारती, अदिति भगत, सुशांत मुर्मू, अंकिता नायक, सुमन सिंह, सुहानी श्रेया, कुमारी अदिति, कावेरी कुमारी, मेहविश नाज, अनुभूति एक्का इत्यादि शामिल है. विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसबीपी मेहता, किरण मेहता एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और उनके सामूहिक प्रयत्न को जाता है. उन्होंने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष के परीक्षा परिणाम को बेहतर बताया. विद्यालय के उप प्राचार्य केआर झा ने सफल प्रतिभागियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही