Search

 
 
 

ओवरसीज कांग्रेस यूएसए ने कहा, राहुल की यात्रा को दागदार करने के लिए भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है

 
New York : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए (आईओसीयूएसए) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर लगाये जा रहे आरोपों की निंदा की और कहा कि उनकी यात्रा को दागदार करने के लिए भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है. राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की. और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल की यात्रा जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है

आईओसीयूएसए द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, राहुल गांधी की यात्रा यहां अमेरिका और भारत में जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है. लोग उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण के बारे में जानने और उनसे बातचीत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यकीनन इससे कुछ लोगों का एक समूह नाराज होगा और उसने यात्रा को दागदार करने के लिए भ्रामक अभियान चलाया है. आईओसीयूएसए ने राहुल गांधी की यात्रा को बाहरी ताकतों के साथ एक अपवित्र गठबंधन बताने और किसी निश्चित अल्पसंख्यक समूह द्वारा इसे नियंत्रित बताये जाने के प्रयासों की भी निंदा की.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए एक स्वायत्त इकाई है

बयान के अनुसार, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए एक स्वायत्त इकाई है जो अमेरिका में किसी भी धार्मिक समूह के अधीन नहीं है. बयान के अनुसार, लोगों को उनके धर्म के आधार पर बांटना कांग्रेस पार्टी की नीति नहीं है. हम धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र से परे हर व्यक्ति का आगामी कार्यक्रमों में स्वागत करते हैं. राहुल गांधी की वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भी बैठकों में हिस्सा लेने की योजना है. आईओसीयूएसए के बयान के अनुसार, हम इन सभी प्रतिक्रियाओं और फर्जी खबरों को अमेरिका में (राहुल) गांधी की यात्रा और उन्हें दागदार करने के प्रयासों का हिस्सा मानते हैं. हालांकि हमें विश्वास है कि लोग खुलेपन व संवाद के साथ इन तिकड़मों तथा गंदी चालों को खारिज कर देंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही