Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पी चिदंबरम हिमंत विश्व शर्मा पर बरसे, कहा, अच्छा होगा कि असम के CM मणिपुर में दखल न दें

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर मणिपुर की स्थिति में सात से 10 दिन में सुधार आने संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर रविवार को हल्ला बोला. कहा कि अच्छा होगा कि भाजपा के नेता मणिपुर के मामले में दखल न दें और उससे दूर रहें. पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा कि अच्छा होगा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पद से इस्तीफा दे दें और पूर्वोत्तर राज्य में कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाये.                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शर्मा ने कहा था ,मणिपुर में  स्थिति सुधर जायेगी

बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य मणिपुर में अगले सात से दस दिनों में स्थिति सुधर जायेगी, क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार शांति बहाली के लिए चुपचाप काम कर रही हैं. शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि विपक्षी दल तब चिंता जाहिर कर रहा है, जब इस पूर्वोत्तर राज्य में अपेक्षाकृत शांति कायम हो गयी है.

बिरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें

जान लें कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती और अल्पसंख्यक कुकी समुदाय के बीच तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. चिदंबरम ने ट्वीट किया, असम के मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि मणिपुर में एक सप्ताह में शांति बहाल हो जायेगी. अच्छा होगा कि असम के मुख्यमंत्री मणिपुर के मामले में दखल न दें और उससे दूर रहें. उन्होंने कहा, यह भी अच्छा होगा कि बिरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें और कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही