Search

 
 
 

देश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी, चार से 15 जून के बीच बारिश 64 फीसदी कम, मानसूनी बादल गायब

मौसम विभाग ने कहा कि चार से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बारिश में 64% की कमी दर्ज की गयी. सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई.
 

New Delhi : भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी हो जाने की सूचना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 15 जून. सोमवार की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखे

 

मौसम विभाग ने कहा कि चार से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बारिश में 64% की कमी दर्ज की गयी. सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई. 

 

मौसम विभाग की मानें तो अब देश के 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है. इन राज्यों में छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि शामिल हैं.

 

दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद मानसून  महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है. इसके अलावी पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद मानसून  बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रुक गया है.  

 

मौसम विभाग का कहना है किमानसून के कमजोर होने की वजह समुद्र में नमी की कमी नहीं, ऊपरी वायुमंडल में चल रही हवाओं का असामान्य पैटर्न इसकी वजह है.  IMD के अनुसार पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक जाने के कारण मानसून को आगे बढ़ाने वाली हवाओं पर प्रभाव पड़ रहा  हैं.
 


जानकारी के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पर्याप्त नमी होने के बावजूद बादल नहीं बन पा रहे हैं. इस कारण मानसून आगे बढ़ने पर  ब्रेक लग रहा है. हालांकि अगले कुछ दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही