Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Pachamba (Giridih) : पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर स्थित सीसीएल के चानक में 10 मार्च को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक के डूबने की खबर आसपास के इलाके में फैलते ही लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गई. कुछ स्थानीय लोग उसे पानी से निकालने चानक में उतरे. घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक का नाम 32 वर्षीय जितेंद्र पासवान है. वह अपनी साइकिल और चप्पल छोड़कर चानक में नहाने उतरा था. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा. उसे डूबता देख पास ही खेत में काम कर रहे राहुल नामक युवक ने देखा. हो हल्ला करने पर स्थानीय लोग जुट गए. चानक में तलाशी करने पर उसके शव को निकाला गया. खबर पाकर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही