Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग पहुंची शिरडी के साईं भक्तों की पद यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Hazaribag : महाराष्ट्र स्थित शिरडी साईं मंदिर के लिए रांची से चले छह साईं भक्तों ने अपनी टीम के साथ 2000 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा पूरी कर ली. इसी क्रम में शनिवार को हजारीबाग इंद्रपुरी चौक स्थित ग्रैंड मां रेस्टूरेंट में हजारीबाग साईं परिवार के सदस्यों और समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने गर्मजोशी से सभी भक्तों का स्वागत किया. हर्ष अजमेरा ने कहा कि शहरवासियों का सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक यात्रा को पूरा करने वाले छह साईं भक्तों की सेवा करने का मौका मिला. कहा कि साईं भक्तों की यह यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी. (पढ़ें, लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-chechis-hit-the-car-people-narrowly-escaped/">लातेहार:

चेचिस ने कार को मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग)

साईं बाबा की कृपा के कारण यात्रा नहीं लगी कठिन

साईं मनीष ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए इतना कठिन नहीं था. क्योंकि उनपर साईं बाबा की कृपा बरस रही थी. उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा रांची से शुरू होकर डाल्टनगंज होते हुए अंबिकापुर से रायपुर व नागपुर होते हुए कारवां बढ़ते मुंबई शिरडी साईं बाबा का मंदिर एक जनवरी की रात को पहुंच गया. साईं भक्तों ने बताया कि रास्ते में उनलोगों का हर जगह भव्य स्वागत किया गया. साथ ही जगह-जगह पर ठहरने की व्यवस्था की गयी. झारखंड से डाल्टनगंज के प्रमोद अग्रवाल, रांची से प्रसन्न कुमार और हजारीबाग साईं परिवार की पूरी टीम ने उन लोगों का भरपूर साथ दिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-four-militants-including-jpc-leader-arrested-in-arson-case-sent-to-jail/">लातेहार

: आगजनी मामले में जेपीसी का सरगना समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

इन भक्तों ने यात्रा पूरी तर इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया नाम

सांसद संजय सेठ ने लगभग दो माह बाद मंदिर पहुंचने पर सभी भक्तों का स्वागत किया. उन्होंने  औरंगाबाद से 15 किलो की बाबा की पालकी को लेकर हर दिन 30 से 40 किलोमीटर की यात्रा तय की. उनके साथ साईं रथ भी साथ चलता चला गया. रांची के साईं मनीष, साईं बैजनाथ, रौशन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विकास अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने यह यात्रा पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. इसे भी पढ़ें : सुखाड़">https://lagatar.in/minister-badal-inaugurated-pond-renovation-and-percolation-scheme-for-relief-from-drought/">सुखाड़

से राहत के लिए मंत्री बादल ने तालाब जीर्णोद्धार और परकोलेशन योजना का किया शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही