Latehar News: जिला मुख्यालय से सटे सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के धरधरी नदी में हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गयी है. बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है. इस कारण ओरवाई समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी है. इसे लेकर ग्रामीण काफी चिंंतित हैं. मंगलवार को ग्रामीण कांग्रेस नेता पंकज तिवारी व उप प्रमुख रामकुमार प्रसाद को लेकर समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा.
इसे भी पढ़ें:
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अचानक बाढ़ आने से खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी है. इस कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर धान का बिहन और रोपणी किया था, लेकिन बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया. अगर उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वे कर्ज भी नहीं चुका पाएंगे. ग्रामीणों ने क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की. मांग करने वालों में जगलाल सिंह, बुधराम सिंह, कन्हाई सिंह, श्रीनाथ सिंह व दीपलाल सिंह समेंत कई ग्रामीणों का नाम शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

