Search

 
 
 

हजारीबाग : गर्रीकला पैक्स में धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन

 
Keredari : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत गर्रीकला पैक्स में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार को धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर विधायक ने किसानों को हाइब्रिड किस्म के धान बीज का वितरण किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता गर्रीकला मुखिया हित नारायण साव और संचालन कुलदीप कुमार ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब गुरबा और किसानों की सरकार है. किसानों को कृषि कार्य में नई तकनीक के उपकरणों के साथ उत्तम किस्म के बीज की उपलब्धता सब्सिडी दर पर कराती रहती है. धान के सीजन को देखते हुए 50 प्रतिशत अनुदान पर हाइब्रिड किस्म के धान बीज का वितरण किया जा रहा है. उप मुखिया कैलाश महतो ने यहां के किसानों के लिए सौर ऊर्जा से संचालित पंप सेट और डीप बोरिंग की व्यवस्था करने की मांग की. इस पर विधायक ने कहा कि बड़कागांव केरेडारी प्रखंड के बीच में पावर ग्रिड बैठना है, ताकि क्षेत्रवासियों को बिजली लगातार मिलती रहे और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके. मौके पर गर्रीकला पैक्स अध्यक्ष कविता देवी, मुखिया हित नारायण साव, नागेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह, पूनम देवी, किसान कपिलदेव महतो, चिंतामणी महतो, पूर्व उप मुखिया राम प्रकाश कुमार, धरम महतो, पवन गंझू, अरबिंद कुमार समेत काफी संख्या ग्रामीण व किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-one-million-compensation-given-to-the-victims-family-the-government-told-in-the-hc/">अंकिता

हत्याकांड: पीड़ित परिवार को दिया गया दस लाख मुआवाजा, HC में सरकार ने बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही