Search

 
 
 

पद्म श्री मुकुंद नायक बीमार, बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर

 
Ranchi : पद्म श्री मुकुंद नायक कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया है. इससे पहले मुकुंद नायक को बुधवार को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दरअसल उन्हें स्पाइनल कोड में दर्द के अलावा अन्य दिक्कतें थी. जिससे उन्हें चलने-फिरने और उठने-बैठने में भी दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद घरवालों ने पारस अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन समस्या ज्यादा होने की वजह से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया. यह जानकारी पद्म श्री मुकुंद नायक की पत्नी द्रोपदी देवी ने दी. उन्होंने बताया कि आज दोपहर दो बजे के बाद एम्बुलेंस से पारस अस्पताल धुर्वा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, डॉ आलोक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया. उनकी देखरेख में दो पुत्र नंदलाल नायक औऱ सूर्यकांत नायक कर रहे हैं. इसे  भी पढ़ें - नेशनल">https://lagatar.in/number-of-customer-accounts-on-national-stock-exchange-crosses-20-crores/">नेशनल

स्टॉक एक्सचेंज पर ग्राहक खातों की संख्या 20 करोड़ के पार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही