Search

 
 
 

साहिबगंज : नैचुरल स्टोन वर्क्स के क्रशर में पहाड़िया ड्राइवर के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने बंद कराया क्रशर

 

पहाड़िया ग्रामीणों ने  क्रशर प्लांट व रास्ते को किया बंद

Sahibganj : पतना प्रखंड के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरना बेड़ो में नैचुरल स्टोन वर्क्स क्रशर के मालिक के भाई व कर्मचारियों ने स्थानीय मार्टिन पहाडिया के साथ मारपीट की. शनिवार की रात लगभग 12:30 बजे रघुपाल, संजय कर्मकार, रघुनाथ पाल व क्रशर के पांच कर्मचारियों ने मार्टिन के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. मार्टिन उसी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है. घायल मार्टिन ने बताया कि उसे भारी पत्थरों से कुचल कुचल कर बुरी तरह से मारा गया, गाली-गलौज भी की गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थानेदार अरुण कुमार सिंह व बरहरवा एडसीपीओ मंगल सिंह जमुदा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय पहाड़िया समुदाय के लोग भारी संख्या में जुटकर क्रशर प्लांट को बंद करने का आह्वान करते हुए पीड़ित युवक को न्याय दिलाने की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने घायल युवक के इलाज के लिए जुर्माना व कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ते को बंद कर दिया. पुलिस प्रशासन ने स्थानीय मुखिया धरमू पहाड़िया एवं गांव के प्रधान के साथ मिलकर ग्रामीणों से बात की. काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण माने. बैठक में मारपीट करने वालों पर लगभग 7 लाख का जुर्माना लगाया गया. साथ ही बेहतर इलाज कराने की सहमति दी, जिसके बाद मामला सुलझ पाया. इधर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर

बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही