Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाहन महासंघ के सचिव चंदन पाहन को फर्जी आरोप में भेजा गया जेल: जगदीश पाहन

Ranchi: मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में शनिवार को पाहन महासंघ की अगुवाई में आदिवासी समाज की एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक पाहन संघ के सचिव हलधर चंदन पाहन की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई थी. बैठक में चंदन पाहन की पत्नी सुमन हेमरोम, भाभी रीता मुंडा, गीता मुंडा, सुजाता मुंडा, अनिता मुंडा, पुनम मुंडा (बड़ी मां), सीता मुंडा (माता), समाजसेवी भोलानाथ सिंह मुंडा, राजेंद्र मुंडा (बड़े भाई), चंचल मुंडा समेत कई अन्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-in-the-purchase-and-sale-of-100-acres-of-land-in-tetulia-bokaro-the-state-government-told-the-center-cid-is-investigating/">EXCLUSIVE:

बोकारो के तेतुलिया में 100 एकड़ जमीन खरीद-बिक्री में राज्य सरकार ने केंद्र को कहा- CID कर रही जांच
जमीन माफियाओं की साजिश के शिकार हुए चंदन पाहन : समाजसेवी भोलानाथ सिंह मुंडा ने कहा कि नगड़ा टोली के प्रमुख चंदन पाहन पर जमीन माफियाओं द्वारा षड्यंत्र के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पाहन परिवार पिछले 70 वर्षों से विवादित जमीन पर खेती करता आ रहा है, जिस पर अब अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है. चंदन पाहन की भाभी रीता मुंडा ने बताया कि परिवार वर्षों से दो एकड़ 22 डिसमिल बकास्त भूईहरी जमीन पर खेती कर रहा है. अब इस जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

फर्जी दस्तावेज और पुलिस की मिलीभगत का आरोप

चंदन पाहन के बड़े भाई राजेंद्र मुंडा ने आरोप लगाया कि दीपक कुमार, प्रकाश और रमेश उरांव समेत अन्य व्यक्तियों ने फर्जी कागजात तैयार करवाए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसमें पुलिस की मिलीभगत रही है और कोर्ट से गलत आधार पर वारंट निकलवाकर चंदन पाहन को गिरफ्तार कराया गया, जबकि थाने में कोई वैध दस्तावेज तक नहीं प्रस्तुत किया गया. यह केवल कानूनी मामला नहीं, सांस्कृतिक हमला है- जगदीश पाहन पाहन संघ के अध्यक्ष जगदीश पाहन ने कहा कि चंदन पाहन सिर्फ जमीन के मालिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परंपरा और पहचान के रक्षक हैं. उनकी गिरफ्तारी आदिवासी समाज की संस्कृति पर सीधा हमला है. उन्होंने मांग की कि पाहन महासंघ के सचिव को शीघ्र रिहा किया जाए. साथ ही न्यायालय से अंतिम निर्णय आने तक विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष को कोई भी कार्रवाई करने से रोका जाए. इसे भी पढ़ें -पल-पल">https://lagatar.in/weather-is-changing-every-moment-possibility-of-rain-with-strong-winds-orange-and-yellow-alerts-issued/">पल-पल

बदल रहा मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही