Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धार्मिक जमीन बचाने के लिए पाहनों को एकजुट होना होगा : जगदीश पाहन

Ranchi : पहान महासंघ के बैनर तले मोराहबादी में पाहनों की  बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता करते हुए पाहन महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पाहन ने कहा कि राज्य के पाहनों को एकजुट होना होगा. तभी हमारी धार्मिक जमीन बचेगी. पाहन ही हड़गड़ी स्थल, सरना स्थल में पूजा -पाठ करते हैं. चंदन हलधर पहान ने कहा कि पाहनों की जमीन लूटने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. पाहनों की जमीन की खरीद- बिक्री की जा रही है. इस पर रोक लगनी चाहिए.

पाहनों को दी गई जिम्मेदारियां

बैठक में रांची क्षेत्र के 10 प्रखंडों के सभी पंचायत और वार्ड के पाहनों को जिम्मेदारियां दी गई. वार्ड नंबर 5 बूटी मौजा के वसंत पाहन, सीठियो पंचायत के सुरेश पाहन, टुनडुल दक्षिणी क्षेत्र के जेवियर पाहन, लालगुटवा पंचायत के महावीर पाहन, बंधुआ प्रखंड के किस्टो सिंह पाहन, सपारोंग के डोमन पाहन, चटकपुर के विशेश्वर पहन, खाखरा पंचायत बुढ़मू प्रखंड के अजीत पाहन को क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया. मौके पर भुनेश्वर लोहरा,सोमरा पाहन, शिबू पाहन, अजित उरांव, सुरेश कच्छप, महावीर मुंडा, सूरज पाहन, साधु पाहन, बुधुवा पाहन, सुजाता मुंडा, सीता पाहन समेत सैकड़ों पाहन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – होली">https://lagatar.in/foundation-stone-of-new-building-of-holy-trinity-church-doranda-to-be-built-at-a-cost-of-2-crores/">होली

ट्रिनिटी चर्च डोरंडा के नये भवन का शिलान्यास, 2 करोड़ की लागत से बनेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही